Yearly Rashifal 2026: वार्षिक राशिफल 2026:
मेष राशि Aries Today Horoscopes
पूरे वर्ष शनि की साढेसाती रहेगी। मानसिक तनाव बना रहेगा। धन संबंधित मामलों में सूझबूझ कर फैसला करने होंगे। किसी से भी बेवजह से शत्रुता ना पाले। 15 जनवरी 2026 से लेकर 15 मार्च तक तेजी से कार्य करने का अच्छा समय है। इस दौरान धन लाभ के अच्छा अवसर मिलेंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी। अप्रैल 2026 से जून तक सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। अप्रैल से जून के बीच में धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे। नवंबर और दिसंबर में कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएगी। घर परिवार में सुख शांति रहेगी। प्रतिदिन भगवान सूर्य को अर्ध देना है।
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
पूरे वर्ष शनि की तीसरी दृष्टि रहेगी। आपको प्रोफेशन के क्षेत्र में धीरे-धीरे आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। अपनी इच्छाओं को पूरे करने के अवसर मिलेंगे। मार्च के महीने में धन लाभ के योग बने हैं। मई से जुलाई तक आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। क्रोध से बचना होगा। सितंबर और अक्टूबर के महीने में हानि से बचने की सलाह है। नवंबर और दिसंबर में रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। मेहनत का फल प्राप्त होगा। नए वर्ष में शुक्र देव आपका सम्मान में वृद्धि करेंगे। आपके पूरे वर्ष भर मां दुर्गा चालीसा का पाठ करना होगा।
मिथुन राशि Gemini Today Horoscopes
मिथुन राशि वालों के लिए इस वर्ष धन लाभ के योग बने हैं। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। संतान पक्ष की उन्नति होगी। वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। जनवरी से लेकर जून तक उन्नति के अच्छे अवसर मिलेंगे। जून से अगस्त के बीच प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होगा। प्रोफेशन के क्षेत्र में बदलाव करने से फायदा होगा। सितंबर से अक्टूबर महीने में अचानक धन लाभ होगा। लंबी दूरी की यात्रा के अवसर मिलेंगे। नवंबर और दिसंबर में सेहत पर ध्यान देना होगा। पूरे वर्ष नेगेटिव बात करने वालों से दूर रहे। पूरे वर्ष भर भगवान गणेश जी की आरती करें।
कर्क राशि Cancer Today Horoscope
पूरे वर्ष शनिदेव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर रहेंगे। और राहु अष्टम स्थान पर गोचर करेंगे। वर्ष के पहले 6 महीने संभाल कर काम करना होगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा। पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। जून से अक्टूबर तक गुरु उच्च के होकर कर्क राशि में रहेंगे। इस दौरान धन लाभ के अवसर मिलेंगे। अविवाहितों के विवाह होने की संभावना है। घर में मांगलिक कार्य होंगे। नवंबर और दिसंबर में परिवार से जुड़े कार्य पूरे हो जाएंगे। रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। पूरे वर्ष हड़बड़ी को छोड़कर काम करना होगा। अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। पूरा वर्ष अच्छा रहेगा।
शुभ रंग पीला
सिंह राशि Leo Today Horoscopes
सिंह राशि वालों पर शनि की ढैया का प्रभाव पूरे वर्ष भर रहेगा। जनवरी से मार्च तक प्रोफेशन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस वर्ष नई योजनाएं शुरू करनी होगी। संतान को तरक्की के अवसर मिलेंगे। वर्ष की शुरुआत से 6 महीने तक खर्च बढ़ सकते हैं। उधार लेनदेन से बचना होगा। पेट और हृदय संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं सावधान रहे। मई से जुलाई के बीच में आपकी इनकम और बढ़ेगी। अगस्त से अक्टूबर के बीच बिगड़े हुए काम पूरे हो जाएंगे। नवंबर और दिसंबर के बीच में सेहत पर ध्यान देना होगा। पूरे वर्ष भर धन संबंधित फैसला सोच समझकर करें। रिश्तो को संभाल कर रखना होगा। पूरे वर्ष भर हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपका पूरा वर्ष अच्छा बीतेगा।
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
पूरे वर्ष शनि की दृष्टि सातवीं दृष्टि कन्या राशि पर बनी रहेगी। जनवरी-फरवरी तक संभलकर काम करना होगा। आय और खर्च अधिक रहेंगे। घर परिवार में मतभेद बने रहेंगे। धैर्य दिखाने का समय रहेगा। खर्चो को कंट्रोल करना होगा। बेवजह लोगों से उलझने से बचना होगा। मार्च और अप्रैल में सेहत पर ध्यान देना होगा। जून से अगस्त तक के बीच आर्थिक स्थिति में सुधार रहेगा। सितंबर और अक्टूबर में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नवंबर और दिसंबर में अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ तनाव न बढ़ने दे। प्रतिदिन शिवजी की पूजा करने से आपको लाभ होगा।
तुला राशि Libra Today Horoscopes
इस वर्ष की शुरुआत में गुरु की पंचम दृष्टि तुला राशि में रहेगी। धन लाभ के अवसर मिलेगा। आपका वाद विवाद बढ़ेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। घर परिवार में वैचारिक मतभेद बढ़ेंगे। प्रोफेशन के क्षेत्र में आने वाली परेशानियां हल होगी। जुलाई से सितंबर के बीच संभाल कर कार्य करना होगा। सितंबर से लेकर नवंबर के बीच अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। करियर के क्षेत्र में उन्नति होगी। दिसंबर के महीने में अपने खर्चों को कंट्रोल करना होगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका ना छोड़ें। संतान पक्ष का ध्यान रखें। तुला राशि वाले वर्ष भर दुर्गा चालीसा का पाठ करें तो आपको लाभ होगा।
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscop
15 जनवरी से 23 फरवरी तक मंगल अपनी उच्च राशि में रहेंगे। मंगल की स्थिति आपके पराक्रम को बढ़ाएगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल हो गए। अप्रैल से जून के बीच में इनकम आपकी अच्छी रहेगी मेहनत का फल मिलेगा। अपनी योजनाओं को लागू करने का समय अच्छा है। जुलाई से अक्टूबर के बीच में सुख सुविधा बढ़ेगी। संतान संबंधित समस्याओं का निपटारा होगा। नवंबर और दिसंबर में सेहत को लेकर सावधान रहे। पूरे वर्ष धैर्य से काम करने का दिन है। अपनी ज्ञान और योग्यता को बढ़ाने का टाइम है। आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें जिससे आपको लाभ होगा।
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
पूरे वर्ष साढ़े साती और शनि की ढैया का शाया बना रहेगा। कई प्रकार की चुनौतियां आ सकती है। बिगड़े हुए काम पूरे हो जाएंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। जुलाई से अक्टूबर तक संभाल कर काम करने का समय रहेगा। उधर लेनदेन से बचना होगा। प्रोफेशन से संबंधित फैसला सोच समझकर करें। नवंबर और दिसंबर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्य घर में होते रहेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। इस वर्ष आपके खर्चे पूरे वर्ष भर अधिक बने रहेंगे। घर परिवार की उलझन को लेकर टेंशन रहेगी। आपके शत्रु परास्त होंगे। इस वर्ष आप प्रतिदिन भगवान विष्णु की आरती करें आपको लाभ मिलेगा।
मकर राशि Capricorn Today Horoscopes
पूरे वर्ष मकर राशि का स्वामी शनि तीसरे भाव में गोचर करेगा। प्रोफेसर के क्षेत्र में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। मेहनत के मार्ग पर चलने पर ही तरक्की मिलेगी। जनवरी से लेकर मार्च तक नेतृत्व क्षमता आपकी और बढ़ेगी। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। अपने अधूरे काम पूरे करने का अच्छा समय रहेगा। अप्रैल से जून के बीच में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जुलाई से अक्टूबर तक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होगा। काम में आ रही रुकावटे दूर हो जाएगी। नवंबर और दिसंबर में मान सम्मान बढ़ेगा। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। पूरे वर्ष भर रिश्तो को संभाल कर रखना होगा। पूरे वर्ष भर भगवान शिव का पूजन करने से आपको लाभ होगा।
कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
वर्ष की शुरुआत में धन लाभ के योग बने हैं। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। वर्ष की शुरुआत से 5 दिसंबर तक आपकी राशि में राहु गोचर करेंगे। शुरुआत के 6 महीने में तरक्की दिलाने वाले होंगे। प्रोफेसर के क्षेत्र में उन्नति होगी। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। व्यापार में धन लाभ के शुरुआती 6 महीने अच्छे रहेंगे। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं। काम में आ रही रुकावटें दूर हो जाएगी। जुलाई से सितंबर के बीच सेहत का ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव से बचना होगा। अक्टूबर से दिसंबर के बीच भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आप पूरे वर्ष भर भगवान शिव की आराधना करने से आपको लाभ होगा।
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
पूरे वर्ष भर मीन राशि में शनि देव का गोचर रहेगा। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव दिखेगा। साल की शुरुआत में गुरु चौथे स्थान में गोचर करेंगे। धैर्य से पूरे वर्ष काम करना होगा। आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होगा। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। काम में आ रही रुकवाती दूर हो जाएगी। जून से लेकर अक्टूबर तक राशि के स्वामी गुरु पंचम भाव में गोचर करेंगे। आपकी योजनाएं सफल होगी। संतान की तरक्की का समय अच्छा रहेगा। धन लाभ के प्रयास सफल होंगे। नवंबर और दिसंबर में सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। क्रोध में आकर कोई भी बड़ा फैसला न करें। हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप पूरे वर्ष में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें जिससे आपको लाभ होगा।
टीप: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है। राशिफ़ल में दी गई जानकारी ज्योतिषियों के बताए अनुसार/ धर्मग्रंथों/ ग्रह नक्षत्र, मान्यताओं के आधार पर है।