Betul News : बर्थ-डे पार्टी में दो युवकों पर चाकू से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Betul News: Two youths were attacked with a knife at a birthday party, their condition is critical.

Betul News :;बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कनारा में शुक्रवार की रात को बर्थ-डे पार्टी में चाकू बाजी हो गई। दो युवकों को चाकू लगने से गंभीर हालात में जिला अस्पताल भर्ती किया गया। एक युवक की हालात गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है। सूचना मिलते है। खेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। खेड़ी चौकी प्रभारी राकेश सरियाम ने बताया कि कनारा डोमाढाना गांव में शुक्रवार की रात को राजेश धुर्वे नाम के व्यक्ति के घर बेटे की जन्मदिन पार्टी थी। डीजे पर डांस करने और नाचने के दौरान कुछ युवकों के बीच धक्का मुक्की के कारण विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ गया कि चार नाबालिग युवकों ने बोथी निवासी अर्जुन पिता गन्नू चौहान और निलेश नवड़े पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक अर्जुन के पेट और कंधे में चाकू के गंभीर घाव लगे है। युवक की गंभीर हालात होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया है।
खेड़ी चौकी पुलिस का कहना है कि चाकू बाजी करने वालों में चार नाबालिग युवकों के नाम सामने आए है। पुलिस ने घायलो के बयान दर्ज किए है। चाकू बाजी करने वाले युवकों के खिलाफ हाफ मर्डर केस का मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



