Betul Fraud News : म्यूचल फंड एवं ट्रैडिंग से रूपये दुगना करने के नाम पर 60 लाख की धोखाधडी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Betul Fraud News: Accused arrested for cheating Rs 60 lakh in the name of doubling money through mutual funds and trading
Betul Fraud News : बैतूल जिले के सारणी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले का खुलासा किया। लाख 60 हजार की धोखाधड़ी की है। पुलिस के मुताबिक 13 दिसंबर 2025 को फरियादी शंकरराव पिता यशवंतराव हुरमाडे जाति मेहरा उम्र 65 साल निवासी गुरूद्वारे के पास भगत नगर पाथाखेडा थाना सारणी ने रिपोर्ट किया कि कैलाश पिता राधेकिशन खाडे उम्र 35 साल निवासी शांतिनगर सारणी के व्दारा फरियादी से म्यूचल फंड एवं ट्रैडिंग से रूपये दुगना का झांसा देकर धोखाधडी कर फरियादी से 21 लाख 60 हजार रूपये लिये है । एवं अन्य लोग गजानंद झरबडे निवासी पाथाखेडा के भी 850000 रूपये व कृष्णाराव गवांडे निवासी मुलताई के भी करीब 11 लाख रूपये और अनिल विश्वकर्मा के करीब 18 लाख रूपये एवं विजय डोगरे निवासी सारणी के 04 लाख 13 हजार रूपये उसने छलपूर्वक धोखाधडी कर ले लिये है । इस प्रकार आरोपी के व्दारा लोगो से कुल 60 लाख 70 हजार रूपये की धोखाधडी की गई । रिपोर्ट पर थाना सारणी ने धारा 318(4),316(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। प्रकरण मे विवेचना के दौरान आरोपी कैलाश खाडे की तालश पतारसी हेतू सारणी पुलिस व्दारा टीम गठित कर आरोपी को जिला इंदौर से गिरफ्तार किया गया। एवं आरोपी से पूछताछ के दौरान बताया कि वह लोगो से लाखो रूपये लेता एवं डबल मुनाफा का झांसा देकर म्यूचल फंड एवं टैंडिग करने एंव आँनलाईन गेम खेलकर उससे पैसे कमाता था एवं उन पैसे को अपने खाते से निकालकर खर्च कर देता था एवं आरोपी के द्वारा म्यूचुअल फंड फर्जी पॉलिसी बनाकर देकर उनका विश्वास जीतकर अपने खाते मे रूपये डलवा लेता था।
विवेचना के दौराने कैलाश खाडे के खाता की जानकारी लेने पर उसके खाते पर 05 करोड 73 लाख 55 हजार रूपये करीब का ट्रांजेक्शन होना पाया गया । उक्त अपराध की विवेचना मे आरोपी से बरीकी से पूछताछ की जा रही है ।प्रकरण मे आरोपी द्वारा कूटरचना एवं फर्जी दस्तावेज बनाकर उपयोग करने से धारा 338,336(3),340 बीएनएस का ईजाफा किया जाता है । उक्त प्रकरण मे अन्य लोगो की गिरफ्तारी होने की संभावना है एवं अन्य खातो की जानकारी लिया जाना है ।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी कैलाश पिता राधेकिशन खाडे उम्र 35 साल निवासी शांतिनगर सारणी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाईल फोन जप्त किया है।
प्रकरण में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी
थाना प्रभारी निरी.जयपाल इनवाती
उप निरीक्षक नितिन उईके, प्रधान आरक्षक:* श्रीराम उईके,किशनलाल सेलू, आरक्षक सुभाष मंडलोई ,कि
जनता से अपील
कोई भी कंपनी आपसे कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच दे तो ऐसे धोखे में न फंसे ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं गेमिंग से बचे।



