Betul Collector Action: कलेक्टर ने संयुक्त तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण , लापरवाही पर रीडर के 5 दिन का वेतन काटने के निर्देश

Betul Collector Action: Collector conducts surprise inspection of Joint Tehsil Office, orders deduction of 5 days' salary of the reader for negligence

Betul Collector Action: कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मंगलवार को संयुक्त तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने तहसील कार्यालय बैतूल में जाति प्रमाण पत्र शाखा, नाजिर शाखा, न्यायालय बैतूल शहरी, न्यायालय बैतूल ग्रामीण, न्यायालय बैतूल बाजार का निरीक्षण कर प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने न्यायालय बैतूल बाजार में राजस्व प्रकरण लंबित पाए जाने पर और प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर रीडर के 5 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

     इस दौरान कलेक्टर ने राजस्व अभिलेख के डिजिटाइजेशन कार्य का भी अवलोकन कर जानकारी ली। नायब तहसीलदार  श्याम सिंह उईके ने बताया कि जिले में 22 लाख अभिलेख के लक्ष्य के विरुद्ध 18 लाख अभिलेखों का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा कर लिया गया हैं। उन्होंने शेष बचे डिजिटाइजेशन को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर  सूर्यवंशी ने कार्यालय में साफ सफाई नहीं पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की और कार्यालय नाजिर के एक दिन का वेतन काटने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नवनिर्मित भवन का रखरखाव अच्छे से किया जाएं।  

      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यालय आए लोगों से चर्चा भी की और उनके आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान तहसीलदार ग्रामीण श्री गोवर्धन पाठे, तहसीलदार बैतूल श्री श्याम सिंह उईके सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button