Betul Road Accident : दो बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, पति- पत्नी गंभीर रूप से घायल
Betul Road Accident: Two killed, husband and wife seriously injured in bike collision
Betul Road Accident : बैतूल- सारणी हाइवे पर गुरुवार शाम को दो बाइक की आपस मे टक्कर हो गई। हादसे में दो की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रानीपुर के पास गुरुवार लगभग शाम 7 बजे दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में ग्राम कुही निवासी पीयूष उइके और ग्राम बांका निवासी राजेश काजले की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में खोखरा निवासी सुखलाल पांसे और पत्नी संतो पांसे घायल हो गए है।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस के मुताबिक सुखलाल पत्नी संतो बाइक और राजेश एक बाइक पर सवार थे। यह तीनों बांका से ग्राम खोखरा जा रहे थे। दूसरी बाइक पीयूष अकेला था। रानीपुर के पास हादसा हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



