Betul News : बाघ और तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में, कई मवेशियों का कर चुके शिकार
Betul News: Villagers in panic due to the terror of tiger and leopard, many cattle have been killed

Betul News : बैतूल जिले शाहपुर ब्लाक के ग्राम गुवाड़ी के ग्रामीण बाघ और तेंदुए के आतंक से परेशान है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर से की है। ग्रामीणों ने बताया कि बाघ और तेंदुए का पिछले कुछ दिनों से गांव के आसपास जंगल में मूवमेंट बना हुआ है।
वन्य प्राणियों ने कई गाय, भैंस और बकरियों का शिकार किया है। वन्य प्राणियों को लेकर ग्रामीणों में दशक बनी हुई है। रात के समय ग्रामीण घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ग्रामीणों को हमला करने का डर बना हुआ है।



