आज 10 नवंबर 2025 का दैनिक राशिफ़ल : इन राशि वालों का आज का दिन उत्साह और उमंग से भरा रहेगा
Daily Horoscope for Today, November 10, 2025: These zodiac signs will have a day filled with excitement and enthusiasm.

मेष (Aries)
सोमवार को चंद्रमा मिथुन राशि में है और आपकी राशि से तीसरे भाव में रहेगा। दिन की शुरुआत नए कामों के लिए शुभ है। सरकारी कामों में लाभ के योग हैं। व्यापार और नौकरी में प्रगति होगी। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। दोपहर बाद मन किसी उलझन में रह सकता है, जिससे कुछ कार्य अधूरे रह जाएंगे। शाम परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी।
उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें।
वृषभ (Taurus)
आज चंद्रमा दूसरे भाव में रहेगा। दिन सामान्य रहेगा लेकिन निवेश से जुड़े कामों में सावधानी बरतें। मित्रों और परिजनों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है और व्यापार में भी लाभ के योग हैं। दोपहर बाद वाणी पर संयम रखें। भाई-बहनों से संबंध मधुर बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: शिव मंत्र का जाप करें।
मिथुन (Gemini)
चंद्रमा आज आपकी ही राशि में है, जिससे आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि होगी। परिजनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। काम को बोझ न समझें बल्कि आनंद से करें। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। दिन उत्साह और उमंग से भरा रहेगा।
उपाय: भगवान शिव को जल चढ़ाएं।
कर्क (Cancer)
चंद्रमा बारहवें भाव में रहेगा। खर्चों में वृद्धि और मानसिक चिंता की संभावना है। आंखों में दर्द या थकान महसूस हो सकती है। दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। ऑफिस के काम में देरी हो सकती है, संयम रखें।
उपाय: किसी निर्धन व्यक्ति को धन का दान करें
सिंह (Leo)
आज चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है। सुबह के समय मन में बेचैनी या क्रोध रहेगा, इसलिए किसी से वाद-विवाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दोपहर बाद मन प्रसन्न रहेगा और दोस्तों से मुलाकात संभव है। काम की अधिकता रहेगी, पर परिणाम अच्छे मिलेंगे। प्रेम जीवन में साथी की भावनाओं का सम्मान करें।
उपाय: शिव मंत्र का जाप करें
कन्या (Virgo)
आज चंद्रमा दसवें भाव में रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। दोपहर बाद किसी बात को लेकर भ्रम रह सकता है, जल्दबाजी न करें। विवाह योग्य जातकों को शुभ प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: गौ माता को रोटी खिलाये
तुला (Libra)
चंद्रमा नवें भाव में रहेगा। सुबह कुछ चिंता रहेगी और आलस्य महसूस होगा। नौकरी में अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: आज शिव स्त्रोत का पाठ करें
वृश्चिक (Scorpio)
चंद्रमा आठवें भाव में रहेगा। आज आध्यात्मिकता की ओर मन आकर्षित होगा। शारीरिक रूप से थकान या अस्वस्थता महसूस हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में किसी नई योजना पर काम न करें। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय: किसी व्यक्ति को धन का धन करें
धनु (Sagittarius)
चंद्रमा सातवें भाव में रहेगा। सुबह का समय आनंददायक रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। दोपहर के बाद मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। किसी बात पर क्रोध या विवाद से बचें। आध्यात्मिकता से शांति मिलेगी। पुरानी चिंताएं दोबारा उभर सकती हैं।
उपाय: भगवान शिव की आरती करे
मकर (Capricorn)
चंद्रमा छठे भाव में रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने का मन बनेगा। सम्मान मिलेगा। दोपहर बाद स्वास्थ्य में थोड़ी कमी आ सकती है और खर्च बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर विवाद की संभावना है। धैर्य बनाए रखें। प्रेम संबंधों में मनमुटाव हो सकता है।
उपाय: किसी निर्धन को धन का दान करें
कुंभ (Aquarius)
चंद्रमा पांचवें भाव में रहेगा। आज के दिन सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दोपहर बाद शॉपिंग या मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। कार्यस्थल पर स्थिति अनुकूल रहेगी।
उपाय: भगवान शिव की आराधना करें
मीन (Pisces)
चंद्रमा चौथे भाव में रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। कला और सृजनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दोपहर बाद आर्थिक लाभ होगा। हालांकि मन में थोड़ी चिड़चिड़ाहट हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। विरोधियों पर विजय मिलेगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है।
उपाय: आज शिवलिंग का अभिषेक करें


