आज 25 अक्टूबर 2025 का राशिफल : मेष राशि वाले अपने विरोधियों से रहे सावधान, जाने सभी राशियों की जानकारी

Horoscope for today, October 25, 2025: Aries people should be cautious of their opponents, know the information about all the zodiac signs.

Rashifal

आज 25 अक्टूबर 2025 शनिवार का राशिफल :

मेष (Aries) – Today Rashifal:

आज चंद्रमा आपकी राशि से आठवें भाव में है। सांसारिक विषयों से दूर रहकर आध्यात्मिकता की ओर मन आकर्षित रहेगा। गहन चिंतनशक्ति हर कठिनाई में आपका साथ देगी। रहस्यमयी चीज़ों में रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक सिद्धि का योग है। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है, पर नए काम की शुरुआत से बचें। दिन को बेहतर बनाने के लिए शनि मंत्र का जाप करें।

वृषभ (Taurus) – Today Rashifal:
चंद्रमा आज आपकी राशि से सातवें भाव में है। दिन शुभ फलदायी रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार व मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता और प्रेम बढ़ेगा। विदेश या दूर स्थान से खुशखबरी मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए शनि देव को तेल चढ़ाये।

मिथुन (Gemini) – Today Rashifal:
चंद्रमा आज छठे भाव में है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार में लाभ होगा। दोपहर के बाद मनोरंजन व यात्रा का योग है। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभदायक है। दिन को बेहतर बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

कर्क (Cancer) – Today Rashifal:
आज चंद्रमा आपकी राशि से पांचवें भाव में है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। मानसिक चिंता और अशांति बनी रह सकती है। नए काम की शुरुआत न करें। किसी प्रियजन से मनमुटाव संभव है। आकस्मिक खर्च बढ़ेगा, इसलिए आर्थिक रूप से सतर्क रहें। समस्याओं को दूर करने के लिए भगवान शनि देव को काला कपड़ा अर्पित करें। 

सिंह (Leo) – Today Rashifal:
चंद्रमा चौथे भाव में है। दिन सुखद रहेगा। साहित्य, लेखन या कला से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणादायक समय है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मित्रों से मुलाकात आनंददायक रहेगी। परोपकार के कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज आप भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं। 

कन्या (Virgo) – Today Rashifal:
आज चंद्रमा तीसरे भाव में है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकता है। वाहन या संपत्ति से जुड़ी परेशानी संभव है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। संयम और धैर्य बनाए रखें। भगवान शनि देव की पूजा अर्चना करें। 

तुला (Libra) – Today Rashifal:
चंद्रमा दूसरे भाव में है। मनोबल कमजोर रह सकता है। आज किसी भी नए कार्य या बड़े निर्णय को टालें। परिजनों के साथ विवाद संभव है। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। आज शनि मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक (Scorpio) – Today Rashifal:
चंद्रमा आज आपकी ही राशि में है। दिन मध्यम फलदायी रहेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। विचारों में नकारात्मकता हावी रह सकती है। पारिवारिक विवादों से दूरी बनाकर रखें। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कठिनाई हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। हनुमान जी की पूजा अर्चना करें। 

धनु (Sagittarius) – Today Rashifal:
चंद्रमा बारहवें भाव में है। आज दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। व्यवहार में उग्रता और क्रोध से नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना करें।

मकर (Capricorn) – Today Rashifal:
चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है। अधिक परिश्रम के बाद भी अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है। परिवार में विवाद और स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सरकारी हस्तक्षेप संभव है। धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मन शांत रहेगा। आज गौ माता को रोटी खिलाये। 

कुंभ (Aquarius) – Today Rashifal:
चंद्रमा दसवें भाव में है। आज भाग्य आपका साथ देगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। व्यापार और नौकरी में तरक्की के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन (Pisces) – Today Rashifal:
चंद्रमा नवें भाव में है। आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पिता या वरिष्ठजनों से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। निवेश के लिए अनुकूल समय है। आज शनि मंत्र का जाप करें। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button