आज 22 अक्टूबर 2025 का राशिफल : वृश्चिक राशि वालों की क्रोध और असंयम से बढ़ेगी मुश्किलें, जाने सभी राशियों का राशिफल
Horoscope for today, October 22, 2025: Scorpios' anger and intemperance will increase their difficulties, know the horoscope of all zodiac signs.
आज 22 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार का राशिफल:
मेष
बुधवार को चंद्रमा के तुला राशि में गोचर से आपका सातवां भाव सक्रिय रहेगा। भाग्य साथ देगा, मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। छोटी यात्रा और स्वादिष्ट भोजन का योग है। कोई खोई हुई चीज़ वापस मिल सकती है। विचारों और गुस्से पर नियंत्रण रखें। विदेश से जुड़ा लाभ संभव है। बातचीत में विवाद की स्थिति बन सकती है। दफ्तर में सहयोगियों की मदद से काम आसानी से पूरा होगा।
वृषभ –
आज चंद्रमा छठे भाव में रहेगा। दिन सकारात्मक रहेगा। काम योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ेंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। महिलाओं को मायके से शुभ समाचार मिल सकता है। मानसिक और शारीरिक स्थिति अच्छी रहेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएंगे और खेलकूद या कला में भी प्रदर्शन श्रेष्ठ रहेगा।
मिथुन –
पांचवें भाव में चंद्रमा का गोचर नए कामों के लिए अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी और संतान की सेहत का ध्यान रखें। किसी बहस में आत्मसम्मान को ठेस लग सकती है। दोस्तों पर खर्च होगा। मन और शरीर दोनों थके रहेंगे। पढ़ाई में विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में संयम रखें।
कर्क –
चंद्रमा चौथे भाव में रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। सीने में जलन या दर्द हो सकता है। घर में कलह की स्थिति बन सकती है। आत्मसम्मान को ठेस लगने की संभावना है। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। खानपान में अनियमितता और नींद की कमी परेशान कर सकती है।
सिंह –
तीसरे भाव में चंद्रमा का प्रभाव व्यापारिक यात्रा का योग बना रहा है। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। धनलाभ होगा। नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय है। किसी निवेश में रुचि लेंगे। दोपहर बाद मन चिंतित रहेगा। सेहत पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक व संपत्ति विवाद की स्थिति बन सकती है, परंतु दिन का अधिकांश भाग मित्रों और रिश्तेदारों के साथ बीतेगा।
कन्या –
दूसरे भाव में चंद्रमा भ्रम और उलझन पैदा करेगा। नया काम शुरू न करें। ज्यादा बोलने से विवाद बढ़ सकता है। दोपहर बाद समय अनुकूल होगा। भाई-बहनों के साथ घूमने का योग है। भाग्य वृद्धि के संकेत हैं। शाम दोस्तों के साथ आनंदमय रहेगी। नया रिश्ता बनने के संकेत हैं।
तुला –
चंद्रमा लग्न भाव में रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए कपड़े या आभूषणों पर खर्च होगा। दोपहर बाद निर्णय लेने में कठिनाई महसूस हो सकती है। परिवार में बहस से बचें। अहंकार छोड़कर सौहार्द से काम लें। मित्रों से मुलाकात होगी। विनम्र व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे।
वृश्चिक –
बारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर क्रोध और असंयम बढ़ा सकता है। विवादों से दूर रहें। दोपहर बाद सेहत में परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। शाम को आत्मविश्वास लौटेगा। घर में मेहमान आएंगे या उपहार प्राप्त हो सकता है। नया काम शुरू करने से बचें।
धनु –
ग्यारहवें भाव में चंद्रमा का संचार लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। दोपहर बाद मानसिक उलझनें दूर होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। शत्रु परास्त होंगे।
मकर –
दसवें भाव में चंद्रमा से धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। दिन में प्रसन्नता बनी रहेगी। दोपहर बाद किसी बात की चिंता परेशान कर सकती है। निवेश की योजना बना सकते हैं। मित्रों से मिलन या घूमने की योजना संभव है।
कुंभ –
नवम भाव में चंद्रमा का गोचर सौभाग्यशाली रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत शुभ है। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दोपहर बाद परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। माता से लाभ मिलेगा। मेहमानों का आगमन सुखद रहेगा।
मीन –
आठवें भाव में चंद्रमा का प्रभाव आकस्मिक धनलाभ देगा। परंतु थकावट और स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। पेट, खांसी या सांस की तकलीफ संभव है। बाहर जाने से बचें। खर्च बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। धार्मिकता और भक्ति से राहत मिलेगी। व्यापारी वर्ग को लाभ और नए ग्राहक मिलेंगे। प्रेम संबंधों में सुधार रहेगा।



