आज 17 अक्टूबर 2025 का राशिफल : मिथुन राशि वालों की आज सेहत और मन दोनों ठीक रहेंगे, जाने सभी राशियों का हाल

Today's horoscope for October 17, 2025: Gemini people will be in good health and mind today, know the condition of all zodiac signs.

आज 17 अक्टूबर 2025 शुक्रवार का राशिफल,

♈ मेष:

आज चंद्रमा सिंह राशि में और आपकी राशि से पांचवें भाव में रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर मन अशांत रह सकता है। छाती में दर्द या थकान जैसी समस्या महसूस हो सकती है। बेवजह के खर्चों से बचें। व्यापार में सावधानी बरतें। अगर यात्रा का कार्यक्रम है तो उसे टालना बेहतर रहेगा। किसी भी विवाद से दूर रहें। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च परेशान कर सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

♉ वृषभ:

चंद्रमा आज सिंह राशि में और आपकी राशि से चौथे भाव में है। कामों में सफलता मिलेगी और विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोपहर के बाद किसी से मतभेद हो सकता है। नकारात्मक माहौल से मन उदास रहेगा। ऊर्जा कम हो सकती है। विवाद से दूर रहें, वरना मानहानि की स्थिति बन सकती है। आज ज्यादातर समय शांत रहना ही बेहतर रहेगा।

♊ मिथुन:

चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव में रहेगा। दिन शुभ रहेगा। नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से लाभ की संभावना है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों और पड़ोसियों से संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत और मन दोनों ठीक रहेंगे। छोटी यात्रा संभव है। विरोधियों पर विजय मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन लाभदायक रहेगा।

♋ कर्क:

चंद्रमा आज आपकी राशि से दूसरे भाव में रहेगा। शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद संभव है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में नहीं लगेगा। खर्च बढ़ेगा। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

♌ सिंह:

चंद्रमा आज आपकी ही राशि में रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें, नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़ी बड़ी योजना आज न बनाएं। पिता या बड़ों का सहयोग मिलेगा। समाज में सम्मान बढ़ सकता है। बोलते समय संयम रखें। गुस्सा और तनाव से बचें। खानपान में सावधानी रखें।

♍ कन्या:

चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें भाव में रहेगा। अहंकार या इगो के कारण किसी से मनमुटाव हो सकता है। थकान और तनाव महसूस होगा। दोस्तों से विवाद हो सकता है। खर्च बढ़ने की संभावना है, खासकर धार्मिक कार्यों में। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर सहयोग कम मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं।

♎ तुला:

चंद्रमा आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में रहेगा। आज आपको हर दिशा से लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अविवाहित लोगों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।

♏ वृश्चिक:

चंद्रमा आपकी राशि से दसवें भाव में रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। नौकरी या व्यापार में प्रमोशन के योग हैं। बड़ों का सहयोग मिलेगा। पुराना उधार पैसा वापस मिल सकता है। संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

♐ धनु:

चंद्रमा आपकी राशि से नवें भाव में रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। काम में उत्साह की कमी रहेगी। मन में चिंता बनी रह सकती है, खासकर संतान को लेकर। नौकरी या व्यापार में अड़चनें आ सकती हैं। किसी से नया रिश्ता जोड़ने से पहले सोचें। कार्यों में सफलता देर से मिलेगी। अधिकारियों से बहस से बचें।

♑ मकर:

चंद्रमा आपकी राशि से आठवें भाव में रहेगा। खानपान में लापरवाही न करें, वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इलाज, यात्रा या सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा। नकारात्मक सोच पर नियंत्रण रखें। बिजनेस पार्टनर से मतभेद संभव हैं। ऑफिस का माहौल अनुकूल नहीं रहेगा। नए संबंधों में सावधानी बरतें।

♒ कुंभ:

चंद्रमा आपकी राशि से सातवें भाव में रहेगा। आज आत्मविश्वास और रोमांस दोनों चरम पर रहेंगे। नए लोगों से दोस्ती होगी। सैर-सपाटा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। साझेदारी में लाभ होगा। विवाहित लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा।

♓ मीन:

चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। अचानक खर्च आ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। दोपहर बाद हालात सुधरेंगे। घर में खुशी का माहौल बनेगा। काम में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button