Multai communal dispute : मुलताई में पुलिस का सख्त पहरा जारी, पूरे दिन दुकानें रही बंद, जाने ताजा अपडेट
Multai communal dispute: Strict police vigil continues in Multai, shops remain closed throughout the day, know the latest updates

Multai communal dispute; बैतूल जिले के मुलताई में गुरुवार शाम हुए सांप्रदायिक तनाव के बाद अब मुलताई में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। शुक्रवार को हालांकि सावधानी के तौर पर बाजार पूरी तरह बंद रहे, और शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और पुलिस सायरन की आवाज गूंजती रही।
पुलिस ने घटना के बाद 15 नामजद और अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसडीओपी मुलताई ने बताया कि वर्तमान में माहौल शांत और नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस सतर्कता बनाए हुए है।
विवाद के बाद प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक छत्रपाल धुर्वे और रघु ककोडिया को निलंबित कर दिया गया है, वहीं थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया को लाइन हाजिर किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुलताई में आरएसएस के प्रचारक के साथ एक विशेष समुदाय के युवकों द्वारा मारपीट किए जाने के बाद विवाद खड़ा हुआ है।
पूरे जिले में भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 लागू है। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शांत माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


