Gold- Silver Price 10 October 2025 : आज करवा चौथ पर देखे कितने है सोना- चांदी के दाम, अब तक का रिकार्ड तोड़ा
Gold-Silver Price 10 October 2025: See the price of gold and silver today on Karva Chauth, breaking all records.
Gold- Silver Price 10 October 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 10 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार करवा चौथ को सोना के दाम कम हुए और चांदी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 1 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 120845 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 120361 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 110694 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 90634 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 70694 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1 लाख 62 हजार 143 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


