MP Electricity Bill Discount : मध्यप्रदेश के 16 जिले के बिजली उपभोक्ताओं को मिल रही यह छूट, जाने क्या है स्कीम
MP Electricity Bill Discount: Electricity consumers of 16 districts of Madhya Pradesh are getting this discount, know what is the scheme
MP Electricity Bill Discount : मध्यप्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी जा रही है। मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने कार्यक्षेत्र के 16 जिलों में उपभोक्ताओं को धारा 126 में लंबित प्रकरणों में छूट प्रदान कर रही है। यह छूट लोक अदालत की तर्ज पर दी जा रही है।
कंपनी अब तक 5995 प्रकरणों का निपटारा कर 2 करोड़ 68 लाख 66 हजार रुपए की छूट उपभोक्ताओं को दे चुकी है। इसमें भोपाल जिले में 4596 प्रकरणों में 1 करोड़ 67 लाख 46 हजार की छूट दी गई और कंपनी के खाते में 2 करोड़ 58 लाख 99 हजार रुपए जमा कराए गए। वहीं ग्वालियर जिले में 1399 प्रकरणों में 1 करोड़ 1 लाख 20 हजार की छूट दी गई और 1 करोड़ 67 लाख 45 हजार रुपए जमा कराए गए।
धारा 126 के प्रकरणों में छूट पाने का अवसर उपभोक्ताओं को 30 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है।
- ऑनलाइन आवेदन : कंपनी पोर्टल पर जाकर क्विक लिंक टैब में “Rebate As lokadalat in section 126” पर क्लिक कर सकते हैं।
- ऑफलाइन आवेदन : उपभोक्ता नजदीकी विद्युत वितरण केंद्र/जोन पर आवेदन कर सकते हैं।



