Betul Congress News : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष डागा ने केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर बोला हमला
Betul Congress News: PCC Chief Jeetu Patwari and Congress District President Daga attacked Union Minister of State and BJP State President

Betul Congress News : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बुधवार को वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बैतूल पहुँचे। मीडिया से चर्चा के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि बैतूल में पांच विधायक भाजपा के है केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पद भी मिल गया लेकिन बैतूल की जनता टोल से परेशान है।पटवारी ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोलते है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हमारे पारिवारिक संबंध है लेकिन बैतूल में इसका कोई असर नही दिख रहा है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों का सीधा मेसेज है कि तुम मुझे वोट दो हम तुम्हे चोर देंगे। भाजपा ने चोरी से सरकार बनाई है। भाजपा की 20 वर्ष से सरकार है जिन्होंने ने किसानों, युवाओं, गरीबों को धोखा दिया है। भाजपा ने जो वादे किए है एक भी पूरे नही किये है। भाजपा के राज में अराजकता है। कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने के लिए यह यात्रा निकाल रही है।




