BSNL Freedom Offer : बीएसएनल का 1 रुपये सिम वाले ऑफर को आगे बढ़ाया एक महीने तक मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और 4जी इंटरनेट का लाभ
BSNL Freedom Offer: BSNL's 1 rupee SIM offer extended, you will get unlimited calling and 4G internet benefits for one month

BSNL Freedom Offer : भारतीय दूरसंचार कंपनी ( BSNL) ग्राहकों को एक से बढ़कर एक ऑफर दे रही है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं को 1 रुपये का शानदार फ्रीडम ऑफर दिया है। इस ऑफर को और आगे बढ़ा दिया है। कंपनी ने ऑफर की जानकारी सोशल मीडिया ” X” से दी गई है।
जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल 15 अगस्त के मौके पर उपभोक्ताओं को 1 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB प्रतिदिन डेटा का लाभ 30 दिनों के लिए दे रही है। यह ऑफर का लाभ 1 से 31 अगस्त तक था। कंपनी ने इस ऑफर को आगे बढ़ते हुए 15 सितंबर तक कर दिया है। उपभोक्ता इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं।
इन उपभोक्ताओं को मिलेगा ऑफर का लाभ
जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल द्वारा 1 रुपये में डिजिटल आजादी का प्लान का लाभ केवल नए उपभोक्ताओं को सीमित समय के लिए दिया जा रहा है। जो बीएसएनएल के नए उपभोक्ता होंगे उन्ही को यह लाभ दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बीएसएनएल ने लगभग अधिकतर एरिया में 4G सेवा की शुरुआत कर दी है। इस ऑफर के तहत उपभोक्ता 4G सेवा का लाभ ले सकते हैं।


