Betul News : स्कूल परिसर में चल रहा था जुआ, 5 जुआरियों को किया गिरफ्तार

Betul News: Gambling was going on in the school premises, 5 gamblers arrested

Betul News : जिले गंज थाना क्षेत्र के ग्राम राठीपुर के स्कूल परिसर में चल रहे जुआ के अड्डे पर छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस ने पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक  29 अगस्त 2025 को थाना गंज पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम राठीपुर स्थित एक स्कूल परिसर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी, जहाँ से रंगे हाथ 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये आरोपियों में राठीपुर निवासी विजय पवार पिता संतोष पवार, उम्र 41 वर्ष, दिनेश रघुवंशी पिता गुलजार रघुवंशी, उम्र 40 वर्ष,   प्याकु पिता संतोष पवार, उम्र 38 वर्ष, भरत पवार पिता गेंदलाल पवार, उम्र 39 वर्ष, गोविंद पिता भोजराज खवसे, उम्र 39 वर्ष और  ग्राम खेड़ला किला निवासी  शामिल है।  मौके से 4,020 नगद राशि एवं जुआ सामग्री जब्त की गई है।आरोपियों के विरुद्ध थाना गंज में  धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
 कार्रवाई में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारी
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक इरफ़ान कुरैशी, एएसआई किशोरी लाल सलाम, प्रधान आरक्षक नीलेश, रामदास, चंद्रकिशोर, हितुलाल, सीताराम, आशीष तथा आरक्षक अनिरुद्ध, सुरजीत और दीपक की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button