Betul News: बरबतपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर बैतूल के युवक और हरदा की युवती का मिला शव
Betul News: Dead bodies of a young man from Betul and a young woman from Harda were found on the tracks near Barbatpur railway station

Betul News: बैतूल जिले के बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर बीती रात दर्दनाक घटना सामने आई। नागपुर-इटारसी डाउन ट्रैक पर एक युवक और युवती के कटे हुए शव क्षत-विक्षिप्त हालत में पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मृतक युवक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गौनापुर निवासी 20 वर्षीय शिवकुमार परते के रूप में हुई है, जबकि युवती हरदा के टिमरनी बेरा गाँव निवासी बताई जा रही है। यह हादसा देर रात करीब दो बजे का बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है कि यह मामला हादसा है या फिर आत्महत्या। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को बुलवाकर शवों की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शाहपुर अस्पताल भेजा गया है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।



