MP Rain Alert Today : मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में बाढ़ का खतरा

MP Rain Alert Today: Rain alert with thunderstorm in 20 districts of Madhya Pradesh, threat of flood in 5 districts

बारिश

MP Rain Alert Today :  मध्य प्रदेश के कई जिलों में तूफानी बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग भोपाल ने रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां,सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मेहर जिलों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होगी। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। 

इन जिलों में वज्रपात का अलर्ट
विदिशा, रायसेन, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह जिलों में।भोपाल, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना बनी है। 
5 जिलों में बाढ़ का खतरा
अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और इलाकों में निम्न से मध्यम स्तर का फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का खतरा संभव है। जिसमें भिंड, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी और श्योपुर जिला शामिल है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button