MP News : मेमू ट्रेन के इंजन पर पायलट की सीट पर बैठा मानसिक विक्षिप्त, मचा हड़कंप, बोले मैं चलाऊँगा ट्रेन

MP News: A mentally deranged person sits on the pilot's seat on the engine of the MEMU train, causes a stir, says I will drive the train

MP News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को यात्रियों के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई। ग्वालियर से कैलारस जाने वाली मेमू ट्रेन के इंजन पर एक युवक अचानक चढ़ गया और सीधे लोको पायलट की सीट पर बैठते हुए बोला— “आज ट्रेन मैं चलाऊंगा, सभी को बोलो जल्दी बैठ जाएं”

सहायक लोको पायलट ने उसे कैबिन से बाहर निकलने को कहा, लेकिन युवक ने जिद पकड़ ली और हंगामा करने लगा। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। स्थिति बिगड़ने से पहले रेलवे के आला अधिकारियों और जीआरपी जवानों ने काफी मशक्कत के बाद उसे इंजन से उतारा।

 

युवक की इस हरकत की खबर चंद सेकंड में ही स्टेशन पर फैल गई। डर के मारे कई यात्री ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म पर खड़े हो गए, क्योंकि पायलट सीट पर बैठे उस अजनबी को देखकर लोग सहम गए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button