MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के एक दर्जन जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, बैतूल में बूंदाबांदी

MP Weather Alert: Stormy rain alert in a dozen districts of Madhya Pradesh, drizzle in Betul

MP Weather Alert :; पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मध्य प्रदेश में फिर बारिश के आसार बने हुए हैं। प्रदेश के एक दर्जन जिले में भारी बारिश होने की संभावना बनी है। शुक्रवार को बैतूल जिला मुख्यालय पर हल्की बारिश हुई है।
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना बनी है।
इन जिलों में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, मैहर, पांढर्णा जिलों में कही- कही तेज तो कही रिमझिम बारिश होने की संभावना है।
  • *Betul News : झाड़ेगांव के जंगल में गौहत्या, मांस सहित हथियार बरामद, रात भर जंगल की खाक छानते रही पुलिस और राष्ट्रीय हिंदू सेना कार्यकर्ता* https://www.gyanwani.com/32685/
    हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
    👇👇👇👇
    https://whatsapp.com/channel/0029Vb4HHwcJUM2VF4Qn3w2n
    *ज्ञानवाणी न्यूज*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button