MP News : विद्यार्थियों के नामांकन में लापरवाही, कलेक्टर ने सभी बीईओ का 7 दिवस का वेतन काटने के दिए निर्देश
MP News: Negligence in enrollment of students, Collector gave instructions to deduct 7 days salary of all BEO
MP News : कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सोमवार को समय सीमा की बैठक में केन्द्र एवं राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र हितग्राहियों को मिले यह सुनिश्चित किया जाए। सभी विभाग योजनाओं में लक्ष्य को हासिल करें और विभागीय वसूली में प्रगति लाए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने शिक्षा विभाग में निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, निशुल्क साइकिल वितरण तथा कक्षा 9वीं, 10वीं तथा 12वीं के विद्यार्थियों के नामांकन प्रगति की ब्लॉकवार समीक्षा की। योजनाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कम प्रगति मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी बीईओ का 7 दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि जिले में निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, नामांकन तथा साइकिल वितरण की प्रगति का सतत निरीक्षण करें। इसके अलावा उन्होंने स्कूलों के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र वितरण किए जाने की भी विस्तृत समीक्षा कर सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि बीईओ के माध्यम से विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त कर जाति प्रमाण पत्र बनाए जाए।
MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून, इस दिन से फिर शुरू होगा बारिश का दौर
पीएम आवास योजना 2.0 की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जिले में अपूर्ण आवासों की राशि हितग्राहियों से वसूल किए जाने के निर्देश सभी तहसीलदार, नायाब तहसीलदार को दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 6 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभागार में शिविर लगाएं जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन, बैतूल एसडीएम श्री मकसूद अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



