MP Weather Alert : मध्य प्रदेश इन जिलों में फिर बने हैं बारिश के आसार, वज्रपात की भी संभावना

MP Weather Alert: There are chances of rain again in these districts of Madhya Pradesh, there is also a possibility of thunderstorm

MP Weather Alert :  वर्तमान में मानसून टूफ़ माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, शामली, शाहजहाँपुर, लखनऊ, छपरा, बांकुरा, कैनिंग से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।
एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम बिहार और उससे निकटवर्ती उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए माध्य समुद्र तल से 4.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पंजाब और निकटवर्ती क्षेत्रों पर माध्य समुद्र तल से 4.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तरी गुजरात और उससे निकटवर्ती दक्षिण राजस्थान पर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर अरब सागर और आसपास के क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

एमपी के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़,शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, पन्ना, निवाड़ी जिलों में।भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, मैहर, पांडुर्णा जिलों में कही- कही तेज और कही-कही हल्की बारिश की संभावना बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button