MP News : मुख्यमंत्री मोहन यादव सख्त: अपराध पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं, लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई

MP News: Chief Minister Mohan Yadav is strict: Laxity on crime will not be tolerated, action will be taken against careless officers

फ़ोटो सोर्स dr mohan yadav 51

MP News : मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को दो टूक कहा कि अपराध चाहे जैसा भी हो, दोषियों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अधिकारी लचर रवैया अपनाएंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश अपने आवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी कैलाश मकवाना समेत अन्य वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे। इसके साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया।

मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का ज़िक्र करते हुए कहा कि वहां अविश्वास का माहौल पूरी तरह खत्म किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विकास के प्रयास समावेशी होने चाहिए ताकि सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button