NEET And JEE Exam 2025: जेईई, नीट एवं सीएएलटी कोचिंग की प्रवेश परीक्षा 2 अगस्त को
NEET And JEE Exam 2025: Entrance exam for JEE, NEET and CALT coaching on August 2
NEET And JEE Exam 2025 : आकांक्षा योजना के अंतर्गत जेईई, नीट एवं सीएएलटी की कोचिंग के लिए कक्षा 10वी प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण अनुसूचित जनजाति वर्ग के कुल 676 विद्यार्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन किए है। जनजातीय कार्य विभाग सहायक आयुक्त ने बताया कि इन विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा 2 अगस्त को समस्त विकासखंडों के उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय शाहपुर में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 तक आयोजित होगी।
समस्त आवेदनकर्ता अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर समय से 1 घंटा पूर्व प्रातः 11:30 बजे दस्तावेज ऑनलाइन आवेदन की प्रतिलिपि, कक्षा 10वी की अंकसूची, आय प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ संबंधित विकासखण्ड के परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।



