MP Rain Alert : मध्य प्रदेश के सात जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में झंझवात की संभावना

MP Rain Alert: Orange alert for rain in seven districts of Madhya Pradesh, possibility of thunderstorm in these districts

MP Rain Alert :  मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। जोरदार बारिश से कई जगह जनजीवन पर भी असर पड़ा है। राजगढ़, गुना, ब्यावर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। 

मौसम विभाग भोपाल समिति जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मंदसोर, नीमच, सीधी, सतना, शहडोल, मेहर, सिंगरोली,  सिहोर, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदोर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, डिंडोरी, सिवनी, नर्मदापुरम, शाजापुर, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, उमरिया, कटनी, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर,भोपाल, विदिशा, रायसेन, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, में भारी वर्षा होने की संभावना है। 
बैतूल ब्लॉक में मानसून महरबान, दो इंच बरसा पानी
बैतूल। मानसून की दस्तक देने के बाद बैतूल ब्लॉक में पहली बार झमाझम बारिश हुई है। अच्छी बारिश होने से लोगों को राहत मिली है। कई दिनों से बैतूल ब्लॉक के लोग झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार शाम से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे तक बैतूल ब्लॉक में सबसे ज्यादा दो इंच बारिश हो चुकी है। जबसे मानसून बैतूल पहुंचा पहली बार तेज बारिश हुई है। अब तक केवल रिमझिम बारिश हो रही थी। बैतूल ब्लॉक के अलावा जिले के अन्य ब्लॉकों में भी झमाझम बारिश होने के समाचार मिले है। भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार से बुधवार सुबह 8 बजे तक बैतूल में 50.2 मिमी, घोड़ाडोंगरी 11.0, चिचोली 35.0, शाहपुर 9.0, मुलताई 12.2, प्रभातपट्टन 9.5, आमला 5.0, भैंसदेही 11.0, भीमपुर 39.0 मिमी बारिश दर्ज की है। अब तक जिले में कुल 181.5 मिमी बारिश हो चुकी है। अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल में फिर बारिश की संभावना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button