MP News : शिवराज सिंह चौहान ने खोला हेमंत खंडेलवाल का राज, जमकर की तारीफ

MP News: Shivraj Singh Chouhan revealed the secret of Hemant Khandelwal, praised him a lot

MP News: बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में निर्वाचन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान  ने हेमंत खंडेलवाल को प्रमाण पत्र देकर उनका स्वागत किया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
शिवराज ने की हेमंत की जमकर तारीफ
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो काम हेमंत खंडेलवाल को दिया उन्होंने प्रत्येक काम को पूरे समर्पण के साथ पूरा किया है। हेमंत ने आदर्श विधायक का उदाहरण प्रस्तुत किया है। हेमंत खंडेलवाल के दिमाग में नई-नई योजनाएं आते रहती है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं हेमंत खंडेलवाल के एक रहस्य उजागर करता हूँ। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हेमंत खंडेलवाल ने सुझाव दिया था कि गाँव-गाँव प्रत्येक जगह स्कूल खोलने के बजाय कई गांव मिलकर एक बेहतर स्कूल बनाया जाए तो अच्छा होगा। श्री खंडेलवाल के सुझाव पर सीएम राइज स्कूल खोलने की योजना बनाई और इसकी शुरुआत हुई है। प्रदेश के जिलों सीएम राइज स्कूल खुलने से गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ गुणवत्ता पूर्वक सुविधाएं भी मिल रही है। शिवराज सिंह ने कहा की पार्टी के संबंध में जो भी समस्या और चुनौती आती तो एक ही नाम हेमंत खंडेलवाल का याद आता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button