SBI Vacancy 2025 : स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में 2964 पदों के लिए बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन एक दिन का समय शेष
SBI Vacancy 2025: Bumper recruitment for 2964 posts in State Bank of India, apply soon, one day left
SBI Vacancy 2025 : एसबीआई में सर्कल बेस्ड ऑफिसर के पदों के लिए बंपर भर्ती निकली है। नौकरी पाने वालों के लिए यह अच्छा मौका है। जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में 2964 सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पद के लिए भर्ती निकाली है। इसमें रेगुलर 2600 पद, बैकलॉग के 264 पद शामिल है। आवेदन प्रक्रिया 21 जून से शुरू हुई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है। भर्ती के लिए ग्रेजुएट की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा मेडिकल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग, सीए की डिग्री और 2 वर्ष का एक्सपीरियंस होना आवश्यक है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष की होना चाहिए।



