MP Weather :  मध्य प्रदेश में आषाढ़ मास में सावन मास जैसी बारिश की रिमझिम झड़ी, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

MP Weather:  In Madhya Pradesh, there was drizzle of rain like the month of Sawan in the month of Ashadha, rain alert in these districts

MP Weather :  मप्र में बारिश का दौर जारी है। कुछ जिलों में तेज बारिश परेशानी का कारण बनी है। मौसम विभाग भोपाल ने गुरुवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान अलीराजपुर, झाबुआ, धार, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, भोपाल, राजगढ़, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, शाजापुर, आगर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां,  सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा,  विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बैतूल में रिमझिम बारिश जारी

आषाढ़ मास में सावन जैसी बारिश की रिमझिम झड़ी देखने को मिल रही है। बैतूल में बुधवार रात से लेकर गुरूवार दिन भर रिमझिम बारिश होती रही। बारिश की झड़ी के कारण कइ लोग घरों में दूबके रहे।  कामकाजी लोग छतरी, रैनकोट के साथ घर से निकले। बारिश से कई जगह सडक़ों पर जल भराव की स्थिति भी निर्मित हो गई। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जल भराव हो रहा है। बारिश के कारण मौसम में ठंडक घूल गई है। अधिकतम तापमान लुडक़र 26 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास घूम रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार शाम से लेकर गुरूवार सुबह 8 बजे तक बैतूल में 4.4, घोड़ाडोंगरी 4.0, चिचोली, 2.0, शाहपुर 3.0, मुलताई 16.2, प्रभातपट्टन 7.3, आमला 7.0, भैंसदेही 4.0, आठनेर 5.4, भीमपुर में 5.0 मिमी बारिश दर्ज की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई है। अक्सर सावन के महीनों में रिमझिम बारिश की झड़ी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार आषाढ़ मास में सावन जैसा बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है।

24 घंटे में हुई एक इंच बारिश, मौसम में घुली ठंडक, सतपुड़ा का एक गेट खुला

सारनी। शुरुआती बारिश में ही सतपुड़ा डेम भर गया है। लेवल मेंटेन करने एक गेट एक फीट तक खोलना पड़ गया है। सतपुड़ा डेम की जल भरण क्षमता 1433 फीट है। जून माह में लेवल 1429.50 फीट मेंटेन किया जा रहा है। इस लेवल को मेंटेन करने 24 घंटे से डेम का एक गेट खुला रखा है। गौरतलब है कि सतपुड़ा डेम पहाड़ी नदी पर बना है। इसी वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने पर अन्य डेमों की अपेक्षा सतपुड़ा जलाशय भर जाता है। बीते 24 घंटे में सारनी क्षेत्र में 26 मिलीमीटर यानी कि एक इंच बारिश रिकॉर्ड हुई है। इसी के साथ बारिश का आंकड़ा बढ़कर 118 मिलीमीटर पर पहुंच गया है। बीती रात डेम के 5 गेट एक एक फीट की ऊंचाई पर खोले गए थे। जिससे तवा नदी में प्रति सेकण्ड 4 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। रात में 5 गेट 11 बजे खोले गए थे। जो सुबह 6 बजे तक चले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button