Indian Railway ticket booking new rule: 1 जुलाई से रेलवे टिकट बुकिंग से जुड़े इन नियमों में करेगा बदलाव, जान लीजिए वरना बढ़ेगी परेशानी

Indian Railway ticket booking new rule: 1 जुलाई 2025 से टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। फ़्रॉडिंग को रोकने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है।1 जुलाई 2025 से भारतीय रेलवे के टिकट बुकिंग नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव आपकी यात्रा और टिकट बुकिंग को प्रभावित करेंगे। आइए जानते हैं क्या हैं ये बदलाव:

टिकट बुकिंग से जुड़े इन नियमों में होगा बदलाव (Indian Railway ticket booking new rule)

तत्काल टिकट बुकिंग: अब केवल आधार वेरिफाइड यूजर्स ही IRCTC वेबसाइट या ऐप से तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे। इसके अलावा, अधिकृत बुकिंग एजेंट तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

– एसी क्लास के लिए बुकिंग सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक एजेंट नहीं कर पाएंगे।
– नॉन-एसी क्लास के लिए बुकिंग सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक एजेंट नहीं कर पाएंगे।

आधार OTP ऑथेंटिकेशन: 15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार आधारित OTP ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया जाएगा।

टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी: 1 जुलाई 2025 से रेलवे किराए में मामूली बढ़ोतरी होगी। नॉन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में किराया 1 रुपये प्रति किमी और एसी क्लास में किराया 2 रुपये प्रति किमी कर दिया जाएगा।

इन बदलावों का उद्देश्य: सिस्टम को अधिक पारदर्शी और डिजिटल फ्रेंडली बनाना है, लेकिन इसका असर आम जनता की जेब और आदतों पर जरूर पड़ेगा। इसलिए, बेहतर होगा कि आप पहले से इन बदलावों को समझ लें और अपनी योजना उसी अनुसार बनाएं।

Also Read:MP News: मप्र में 450 करोड़ की लागत से बनेगा नया रेलवे स्टेशन, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं, जानिए पूरी खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button