MP News: मप्र में 450 करोड़ की लागत से बनेगा नया रेलवे स्टेशन, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं, जानिए पूरी खबर

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित मुख्य रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण का काम जल्द आरंभ होने वाला है। इस रेलवे स्टेशन को अगले 50 वर्षों की जरूरत को देखते हुए बनाया जाएगा। रेलवे स्टेशन के लिए जमीन रेलवे के जमीन से ली जाएगी। निर्माण कार्य के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाएगा की ट्रेनों के आवाजाही में कोई बाधा ना आए।

450 करोड़ रुपए के लागत से होगा निर्माण (MP News)

इस विशाल परियोजना के निर्माण में लगभग 450 करोड रुपए का खर्च आएगा। इस राशि को रेल बजट के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। नई रेलवे स्टेशन पर चार मंजिला नया बिल्डिंग बनाया जाएगा। इस बिल्डिंग के अंदर शॉपिंग एरिया, फूड क्षेत्र, आरामदायक वेटिंग रूम, एक्सीलेटर आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह स्टेशन देखने में बेहद ही खूबसूरत होगा।

सिंहास्थ को लेकर बनाया जा रहा है नया रेलवे स्टेशन

सिंहास्थ 2028 को लेकर नया रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले महाकुंभ से पहले इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यहां के सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए।

मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

नई रेलवे स्टेशन का डिजाइन और यहां की सुविधा पूरी तरह से एयरपोर्ट जैसी होंगी। इस चार मंजिला भवन में यात्रियों के लिए आधुनिक वेटिंग रूम, स्वचालित एक्सीलरेटर, आरामदायक फुट ओवर ब्रिज, आधुनिक टिकट काउंटर आदि की व्यवस्था की जाएगी।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के इस जिले में 34 करोड़ के लागत से मॉडर्न फोरलेन सड़क का होगा निर्माण, मोहन सरकार ने दी स्वीकृति

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले इस परियोजना का भूमि पूजन किया गया था लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। सामने जानकारी के अनुसार अगले महीने तक इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।इस स्टेशन के निर्माण से इंदौर के लोगों को बेहद फायदा होगा। सफर में अब किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी।

Also Read:MP News: मप्र में सेल्फी से तय होगी शिक्षकों की सैलरी, सरकार ने जारी किया नया फरमान, 1 जुलाई से लागू होगा नियम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button