MP News : मध्य प्रदेश के कई जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी झोकेदार हवाएँ

MP News: Alert of very heavy rain in many districts of Madhya Pradesh, gusty winds will blow at a speed of 50 km per hour

MP News : मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। कुछ जिलों में भारी बारिश हो रही तो कुछ जिलों में रिमझिम बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग भोपाल में मंगलवार को जारी कीजिए बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान राजगढ़, शाजापुर, अशोकनगर, शिवपुरी, बालाघाट, पांढुर्णा, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, श्योपुरकलां, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, सागर ,भोपाल, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर में अति भारी वर्षा झंझावत के साथ झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

बैतूल में रिमझिम बारिश जारी

बैतूल में मानसून जिले में सक्रिय हो गया है। जिले के कई क्षेत्रों में झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर जारी है। रविवार को जिला मुख्यालय पर दिन भर बारिश की झड़ी लगी रही। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button