MP Weather Alert : पूरे मध्य प्रदेश में छाया मानसून, इन जिलों में आंधी- तूफान और गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट

MP Weather Alert: Monsoon engulfs entire Madhya Pradesh, alert of rain with thunderstorm and lightning in these districts

Oplus_131072

MP Weather Alert : मानसून पूरे मध्य प्रदेश में सक्रिय हो चुका है। कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के कारण मौसम भी ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज- चमक और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। प्रदेश के दो जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग में अगले 24 घंटे के दौरान अशोकनगर, शिवपुरी जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।
इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, शहडोल, डिडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा खरगौन, बड़वानी अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर रतलाम उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मंदसौर, नीमच, सिमरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में वज्रपात और भारी बारिश की संभावना बनी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button