UPSC के तैयारी के दौरान सिर से उठा मां का साया, पिता ने बढ़ाया हौसला, जानें IAS Ankita Chaudhri की कहानी

IAS Ankita Chaudhri : अक्सर आपने बड़े बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा कि ” मुश्किल वक्त में कोई बिखर जाता है कोई निखर जाता है”। कुछ लोग मुश्किल परिस्थितियों में खिलते है और जीवन में बड़े मुकाम हासिल करके दिखा देते हैं। ऐसे ही कहानी है आईएएस ऑफिसर अंकिता चौधरी की जिन्होंने मुश्किलों का सामना करते हुए यूपीएससी परीक्षा को पास कर दिखाया। तो आईए जानते हैं अंकिता चौधरी की कहानी…
हरियाणा के रहने वाली है अंकिता ( IAS Ankita Chaudhri )
अंकिता चौधरी हरियाणा के रोहतक जिले की रहने वाली है।उनका जन्म लोअर मिडल क्लास परिवार में हुआ।अंकिता के पिता एक चीनी कारखाने में अकाउंटेंट के रूप में काम करते थे और वह बचपन से ही काफी मेहनती थी।
IIT के साथ की UPSC की तैयारी
दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने आईआईटी दिल्ली में एडमिशन लिया। पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी ।
यूपीएससी तैयारी के दौरान हुई मां की मौत
यूपीएससी तैयारी के दौरान अंकिता चौधरी की मां का एक एक्सीडेंट में मौत हो गयी । मां के मौत के बाद अंकिता बुरी तरह से टूट गई लेकिन उनके पिता और चाचा ने उनका साथ दिया। इसके बाद वह दृढ़ निश्चय की और अपनी माँ को श्रद्धांजलि देने के लिए आईएएस अधिकारी बनने का ठान ली।
ऑल इंडिया में मिला 14वा रैंक ( IAS Ankita Chaudhri )
2017 में पहली बार उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। 2018 में उन्होंने दूसरी बार यूपीएससी की परीक्षा दी और दूसरी बार में उन्हें ऑल इंडिया में 14वीं रैंक हासिल हुई।
Also Read:MP NEWS : जर्जर भवनों में लगे स्कूल तो करें शिकायत, DEO और शिक्षक पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी



