MP NEWS : जर्जर भवनों में लगे स्कूल तो करें शिकायत, DEO और शिक्षक पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : गर्मी की छुट्टियों के बाद मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल 16 जून को खुल गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा 2 जून से शिक्षकों को स्कूल पहुंचकर मरम्मत का कार्य करने का निर्देश जारी किया गया था इसके बाद भी कई स्कूल के छत अभी भी जर्जर है। कई स्कूलों में शौचालय टूटा है वहीं कई स्कूलों के छतो से पानी टपक रहा है। अब स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों से इसको लेकर रिपोर्ट मांगी है।

मध्य प्रदेश में है 94000 सरकारी स्कूल (MP NEWS)

मध्य प्रदेश में लगभग 94000 सरकारी स्कूल है जिसमें करोड़ों बच्चे पढ़ाई करते हैं। जर्जर भवन की वजह से बच्चों पर हमेशा खतरा बना रहता है जिसको देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग में 2 जून से मरम्मत का आदेश दिया था। हालांकि कई शिक्षकों ने इसको लेकर लापरवाही बढरती जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग सख्त दिख रहा है। विभाग ने सख्त लहजे में कहा है कि अब किसी भी जर्जर कक्षाओं में बच्चों को नहीं पढ़ाया जाएगा।

स्कूलों का हुआ सर्वे

कई स्कूलों में शिक्षा विभाग के द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। जिस भी स्कूल में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई गई उसे स्कूल के शिक्षक और अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में 2 लाख से अधिक सरकारी पदों पर आएगी वैकेंसी, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान

पिछले साल मध्य प्रदेश में हो गई थी बड़ी घटना

पिछले साल मध्य प्रदेश के निजी स्कूल के पास बने जर्जर भवन के गिरने से राज्य के चार बच्चों की मौत हो गई थी जिसमें से तीन बच्चे एक ही परिवार के थे। यह घटना कब हुआ जब छुट्टी के बाद बच्चे बाहर निकल रहे थे। विभाग अलर्ट दिख रहा है और मानसून में बच्चों को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करने का आदेश दिया है।

Also Read:Madhya Pradesh news: बड़ी खुशखबरी: मप्र में बिजली बिल पर मिलेगा डिस्काउंट, केवल इन उपभोक्ताओं को मिलेगी छूट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button