Grain Storage Tips: बारिश के मौसम में गेहूं में डाल दे ₹2 की ये सफेद चीज, पास नहीं फटकेंगे घुन और फफूंद

Grain Storage Tips: वैसे तो मानसून का मौसम सुहाना लगता है लेकिन खाद्य पदार्थों के लिए यह मौसम अच्छा नहीं होता। इस मौसम में खाद्य पदार्थ में फफूंद लगने की चिंता बढ़ने लगती है। जरा सी नमी से गेहूं में घून और फफूँद लग जाते हैं।
इस मौसम में गेहूं स्टोर करना काफी मुश्किल होता है। गेहूं को बेहद सावधानी से स्टोर किया जाता है ताकि अनाज खराब ना हो। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसको अपना कर आप मानसून में भी बेहद आसानी से गेहूं स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए आपको मात्र ₹2 खर्च करने होंगे।
मानसून में इस तरह करें गेहूं स्टोर (Grain Storage Tips)
मानसून में गेहूं खराब होने की चिंता बढ़ने लगती है। ऐसे में एक सफेद चीज गेहूं खराब होने से बचा सकती है। परेशानी को दूर करने के लिए आप चुना का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आईए जानते हैं गेहूं में कैसे डाले चुना…
गेहूं में इस तरह मिलाएं चुना
सबसे पहले आपको एक बड़ा सा ड्रम लेना है और ड्रम के नीचे आप चूने के टुकड़े को अच्छी तरह से फैला दें। इसके बाद चुने के ऊपर एक अखबार का पन्ना बिछा दें। इसके बाद पूरे ड्रम में गेहूं भर दे। फिर गेहूं के ऊपर भी एक पेपर का पेज बिछा दें। फिर ड्रम को अच्छी तरह से बंद कर दे। इस ट्रिक को अपना कर आप गेहूं को खराब होने से बचा सकते हैं।
दूसरी ट्रिक
इसके अलावा आप एक सूखा हुआ ड्रम लें।साथ ही आपके गेहूं भी धूप में सूखे हुए होने चाहिए।अब आपको सभी गेहूं को ड्रम में भर देना है।इसके बाद चूने के टुकड़ों को बराबर भागों में तोड़ लें।
करीब 8-10 टुकड़ों को किसी पतले कपड़े में बांधे।अब इन पोटली को गेहूं के बीच में अलग-अलग जगहों पर दबा दें।आखिर में ड्रम का ढक्कन बंद कर दें।
Also Read:MP NEWS : जर्जर भवनों में लगे स्कूल तो करें शिकायत, DEO और शिक्षक पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी



