Madhya Pradesh news: बड़ी खुशखबरी: मप्र में बिजली बिल पर मिलेगा डिस्काउंट, केवल इन उपभोक्ताओं को मिलेगी छूट

Madhya Pradesh news
Madhya Pradesh news

Madhya Pradesh news: मप्र सौर ऊर्जा से बिजली कंपनी को मिल रही सस्ती बिजली का लाभ अब उपभोक्ताओं को भी मिलने लगेगा। विद्युत नियामक आयोग ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत बिजली उपभोक्ताओं को सुबह से शाम तक बिजली बिल में छूट देने का फैसला लिया है। इस फैसले से कई उपभोक्ताओं को लाभ मिलने वाला है। यह नई व्यवस्था जून माह के बिल के साथ प्रारंभ हो जाएगी।

बिजली बिल में मिलेगा छूट (Madhya Pradesh news)

बिजली कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देते हुए फैसला लिया है कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच बिजली जलने पर बिजली के बिल में 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी। छूट वर्तमान में लागू टैरिफ पर ही मिलेगी। यह लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनके घर पर स्मार्ट मीटर लगे हैं।

पुराने मीटर वाले उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा। स्मार्ट मीटर में बिजली को मापने की व्यवस्था है। इससे पता लग जाएगा कि सुबह से शाम तक बिजली कितनी खपत हुई है।

सरकार द्वारा 150 यूनिट बिजली की खपत पर सब्सिडी दी जाती है। ऐसे उपभोक्ताओं को यह सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बिल में मिलने वाली छूट की सुविधा आगामी जून माह से शुरू कर दी जाएगी। वर्तमान में बिजली विभाग द्वारा 0 से 50 यूनिट पर 4.50 रुपए, 51 से 150 यूनिट पर 5.41 रुपए, 151 से 300 यूनिट पर 6.79 रुपए और 300 से अधिक यूनिट आने पर 6.98 रुपए की दर से बिजली बिल लिया जा रहा है।

बिल में छूट की सुविधा केवल स्मार्ट मीटर में दी जा रही है। वर्तमान में बैतूल जिले में स्मार्ट मीटर केवल सरकारी कार्यालयों में ही लगाए गए हैं। इसका लाभ सरकारी दफ्तरों को ही मिलेगा।

Also Read: MP Transfer News: मध्य प्रदेश में चली तबादला एक्सप्रेस, नगर निगम के कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button