Ticket Booking New Rule: रेलवे ने स्लीपर क्लास के टिकट बुकिंग के नियमों में किया बदलाव, फटाफट जाने नया नियम वरना बढ़ेगी परेशानी

Ticket Booking New Rule: इंडियन रेलवे के द्वारा स्लीपर क्लास में टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। अब किसी भी ट्रेन में रिजर्व कोटे से 25% अधिक वेटिंग टिकट बुक होगा इससे ज्यादा वेटिंग टिकट बुक होने पर नो रूम हों जाएगा। वेटिंग टिकट के वजह से यात्रियों की परेशानियां बढ़ रही थी जिसके बाद रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।
भारतीय रेलवे ने हाल ही में स्लीपर क्लास में टिकट बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। ये बदलाव तत्काल टिकट बुकिंग और वेटिंग लिस्ट वाले टिकटों के अपग्रेडेशन से संबंधित हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये बदलाव:
तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम (Ticket Booking New Rule)
– 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए IRCTC अकाउंट का आधार से लिंक होना अनिवार्य होगा।
– 15 जुलाई 2025 से बुकिंग के समय OTP वेरिफिकेशन भी अनिवार्य कर दिया जाएगा।
– रेलवे टिकट एजेंट अब तत्काल टिकट बुकिंग के पहले 30 मिनट तक कोई टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।
वेटिंग लिस्ट वाले टिकटों के अपग्रेडेशन के नियम
– अब स्लीपर क्लास के टिकट को केवल दो श्रेणी ऊपर तक ही अपग्रेड किया जाएगा।
– थर्ड AC के टिकट को अधिकतम फर्स्ट AC में अपग्रेड किया जा सकता है, लेकिन स्लीपर क्लास के टिकट को फर्स्ट AC में अपग्रेड नहीं किया जाएगा।
अन्य बदलाव
– ट्रेन चलने के 24 घंटे पहले चार्ट तैयार करने की योजना पर रेलवे काम कर रहा है, जिससे यात्रियों को अपने टिकट की पुष्टि की जानकारी समय पर मिल सके।
इन बदलावों का उद्देश्य रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में पारदर्शिता लाना और आम यात्रियों को सुविधा प्रदान करना है।

