New FASTag Policy: गाड़ी चालकों के लिए खुशखबरी! अब जितनी दूरी तय करेंगे उतना ही फास्ट टैग से कटेगा पैसा, जानिए नया नियम

New FASTag Policy
New FASTag Policy

New FASTag Policy: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय देश में एक नया टोल नीति लाने वाला है। इस नए टोल नीति के अनुसार वाहन चालक जितना दूरी तय करेंगे उतना ही पैसा कटेगा। नई टोल पॉलिसी किलोमीटर के आधार पर टैक्स का पैसा लेगी। हालांकि अभी तक सरकार के द्वारा इसके बारे में किसी भी तरह के आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। तो आईए जानते हैं नए टोल नीति के बारे में विस्तार से…

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस नीति के अंतर्गत हर टोल बूथ पर फास्ट टैग और कैमरे लगा दिए जाएंगे साथ ही टोल टैक्स सीधे कार मलिक के बैंक खाते से काटा जाएगा। सरकार यह नई नीति देश के विभिन्न एक्सप्रेस वे और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को राहत देने के लिए बना रही है।

बेहद किफायती होगा नया टोल नीति (New FASTag Policy)

नया टोल नीति लोगों को राहत देने के लिए बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टोल बूथ पर लगे कैमरे नंबर प्लेट को रिकॉर्ड करेंगे और फास्ट टैग से जुड़े बैंकों से टोल ऑटोमेटिक काट लिया जाएगा। इसके साथ ही टोल टैक्स वाहन द्वारा तय किए गए किलोमीटर की यात्रा के हिसाब से लिया जाएगा यानी कि अब गाड़ी चालकों को उतना ही टोल देना होगा जितने किलोमीटर की उन्होंने यात्रा की है।

हालांकि अगर आपके अकाउंट में टोल टैक्स के लिए उतने पैसे नहीं है जितना टोल टैक्स काटा जाना है तो आपके ऊपर पेनाल्टी भी लगाया जाएगा।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में बन रहा हाई स्पीड रेल कॉलेज कोरिडोर,, 160km/h की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेने, जाने क्या है तैयारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button