MP News: मध्य प्रदेश में बन रहा हाई स्पीड रेल कॉलेज कोरिडोर,, 160km/h की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेने, जाने क्या है तैयारी

MP News: मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश के बीच 520 किलोमीटर लंबी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए पश्चिम मध्य रेलवे प्रशासन के द्वारा सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। इस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेने चलेंगी। यह रेलवे लाइन जबलपुर कटनी सतना समेत मध्य प्रदेश के कई मुख्य जिलों से गुजरेगी।
सर्वे का काम हुआ शुरू (MP News)
एमपी और यूपी के बीच 520 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना से यूपी और एमपी के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी और साथ ही सफर कम समय में पूरा होगा।
160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेने
नई रेल लाइन के निर्माण के बाद इस पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेने दौड़ेंगी। अभी के समय में इस रूट पर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलती है लेकिन हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनने के बाद ट्रेन की रफ्तार बढ़ जाएगी।
इन जिलों से गुजरेगा यह रेल कॉरिडोर
यह नया रेल कॉरिडोर मध्य प्रदेश के कई मुख्य जिलों से गुजरने वाला है जिनमें इटारसी पिपरिया करेली नरसिंहपुर श्रीधाम जबलपुर कटनी मैहर और सतना शामिल है। यह उत्तर प्रदेश के मानिकपुर तक जाएगी जिससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। इस रेल कॉरिडोर के बनने के बाद रेल यात्रा और भी सुगम हो जाएगा।



