MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में लू और बारिश का डबल अटैक, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
MP Weather Alert: Double attack of heat wave and rain in Madhya Pradesh, rain alert in these districts

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में इन दोनों लू और बारिश का डबल अटैक है। जून माह की शुरुआत होते ही मध्य प्रदेश के कई जिलों में गर्मी ने कहर बरपान शुरू कर दिया है। कही बारिश तो कही गर्मी अटैक कर रही है। मानसून के दस्त दस्तक देने के लिए और तीन से चार दिनों का समय लग सकता है। मध्य प्रदेश के नवेगांव में तापमान 46.1, खजुराहो 45.4, सागर 45.0, ग्वालियर 44.6, नर्मदा पुरम 45.9, भोपाल 43.4, इंदौर 40.4 डिग्री दर्ज किया है।
इन जिलों में लू का अलर्ट
मध्य प्रदेश के गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में।
आगर, मंदसोर, नीमच, पन्ना, दमोह जिलों में तेज गर्मी के साथ लू चलने का अलर्ट है।
इन जिलों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग में बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बेतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, देवास, शाजापुर, नरसिंहपुर, छिदवाड़ा, सिवनी, मंडला,भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम जिलों मे बारिश के साथ झोकेदार हवाएं चलेगी।



