Health Department Transfer : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का थोक में तबादला, जाने सभी की पूरी लिस्ट

Health Department Transfer: Contract health workers transferred in bulk, know the complete list of all

Health Department Transfer :  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, म.प्र. भोपाल के पत्र क्र./एनएचएम/एच. आर.टी./2025/2072, भोपाल, दिनांक 21/05/2025 एवं पत्र क्रमांक 2194 भोपाल, दिनांक 30/05/2025 से जारी निर्देशो एवं मिशन संचालक महोदया, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, म.प्र. भोपाल द्वारा दिनांक 30/05/2025 को वीडियो कान्फ्रेंसिग में दिये गये है। निर्देशो के अनुक्रम में कलेक्टर महोदय सह अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति जिला बैतूल के अनुमोदन पश्चात् जिले के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधीन कार्यरत निम्न संविदा अधिकारियों/कर्मचारियो का समान सामर्थ्य एवं मानदेय में स्थानान्तरण कर उनके नाम के सम्मुख दर्शाये गये स्थानान्तरित स्थल पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया जाता है।

उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील रहेगा।

2. आदेश जारी होने की दिनांक से 07 दिवस की समयावधि के अंदर भारमुक्त/कार्यमुक्त होना अनिवार्य होगा। यदि कोई संविदा अधिकारी/कर्मचारी समयावधि में कार्यमुक्त नही होता है तो उसे संबंधित खण्ड़ चिकित्सा अधिकारी/संस्था प्रमुख द्वारा एकतरफा कार्यमुक्त किया जा सकेगा। यदि स्थानान्तरित संविदा अधिकारी/कर्मचारी द्वारा निर्धारित ज्वाईनिंग टाईम के उपरांत नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण नही किया जाता है, तो ऐसे संविदा कर्मचारी/अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकेगी।
3. स्थानांतरित किये गये संविदा/अधिकारी कर्मचारी का अवकाश नवीन स्थानान्तरित स्थल पर उपस्थित होने के उपरांत ही स्वीकृत किया जा सकेगा।
4. स्थानान्तरित संविदा अधिकारियों का स्थानांतरित/नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थिति देने के पश्चात ही मानदेय भुगतान किया जावे ।
5. दोहरी पदस्थापना की स्थिति में अन्यत्र संस्था में रिक्त पद पर पदस्थ किये जाने के पूर्ण अधिकार अधोहस्ताक्षकर्ता के पास सुरक्षित रहेंगें। किसी भी प्रकार कि वाद-विवाद की स्थिति में कलेक्टर सह अध्यक्ष महोदय जिला स्वास्थ्य समिति जिला बैतूल का निर्णय अंतिम एवं सर्व मान्य रहेगा।
6. संविदा मानव संसाधन मेनुअल 2025 में लागू शर्ते यथावत रहेंगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button