MP Weather :  आंधी-बारिश के बीच बीत गया नौतपा , 9 दिनों तक 35 डिग्री से कम रहा अधिकतम तापमान, मप्र के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

MP Weather: Nautapa passed amidst storm and rain, maximum temperature remained below 35 degrees for 9 days

फ़ाइल

MP Weather :   आंधी-बारिश और बादलों की लूका-छूपी के बीच नौतपा के 9 दिन बीत गए। इस बार नौतपा में भीषण गर्मी का अहसास नहीं हुआ। पूरे नौतपा के 9 दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री से कम रहा। जिस तरह से नौतपा में गर्मी के तेवर रहते है वह तेवर देखने को नहीं मिले। नौतपा के शुरूआत दिनों में तो जिले के कई क्षेत्रों में तो आंधी-तुफान के साथ तेज बारिश हुई है। 25 मई से नौतपा की शुरूआत हुई थी। सोमवार 2 जून को नौतपा खत्म हो गया। इस बार वर्षों बाद नौतपा के दिनों में बारिश की स्थिति बनी रहीं। मानसून के जल्द आने के कारण प्री-मानसून की एक्टिविटी भी जल्द शुरू हुई है। 9 दिनों तक आसमान में बादल उमड़ते-गुमड़ते रहे।  अधिकतम तापमान 35 डिग्री से कम रहा। जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की तो कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश भी हुई है। प्री-मानसून की बारिश ने नौतपा के तेवर को ठंडा कर दिया है। प्री-मानूसन के बाद जल्द ही मानसून भी दस्तक देने वाला है। मानसून 15 जून तक आने की संभावना बनी हुई है। इस बार मानसून ने जल्दी दस्तक दी है। कई वर्षों बाद ऐसी स्थिति बनी है जहां नौतपा में बारिश हो रही है। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक अगले 24 घंटों के भीतर बैतूल जिले में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 

गर्मी नहीं पड़ने से शीतल पेय पदार्थों की बिक्री कम
इस बार गर्मी के सीजन में तेज गर्मी नहीं पड़ने के कारण शीतल पेय पदार्थों की बिक्री भी कम हुई है। दुकान संचालकों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिल रही है। गर्मी का मौसम मिलते ही जगह-जगह जूस सहित अन्य शीतल पेय पदार्थों की दुकाने सज गई थी। दुकान संचालकों को अच्छी बिक्री होने की उम्मीद थी लेकिन गर्मी के दिनों में हो रही बारिश ने दुकान संचालकों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मई की शुरूवात में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा था लेकिन इस बार तापमान में लगातार गिरावट आना शुरू हो गई। तापमान कुछ दिनों से 32 से 33 डिग्री के बीच बना हुआ है। 
दिनांक       अधिकतम तापमान बैतूल
25 मई         31 डिग्री
26 मई        33 डिग्री
27 मई         34.5 डिग्री
28 मई         32.7 डिग्री
29 मई         34.8 डिग्री
30 मई          33.0 डिग्री
31 मई          34.5 डिग्री
01 जून         35.0 डिग्री
02 जून          34.8 डिग्री
मप्र के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल में सोमवार पुजारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरेना, श्योपुरकलां, सिंगरोली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिक्नी, मंडला, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में गरज-  चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button