MP News : लापरवाह शिक्षकों की अब खैर नहीं, नई शिक्षा सत्र से शुरू होंगे नए नियम, कटेगा वेतन
MP News: Now there is no mercy for careless teachers, new rules will start from new education session, salary will be deducted

MP News : सरकारी स्कूलों के लापरवाह शिक्षकों पर सरकार ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। नए शिक्षा सत्र से शिक्षकों के लिए नए नियम लागू हो जाएंगे। मध्य प्रदेश के लाखों शिक्षकों पर असर पड़ेगा। उन शिक्षकों की परेशानी बढ़ेगी जो अपने कार्य में लापरवाही बरतते है।
जानकारी के मुताबिक सरकार ने नए शिक्षा सत्र से शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति लगाने का फैसला लिया है। सार्थक पोर्टल के माध्यम से ई- अटेंडेंट ली जाएगी। इसमें अंगूठे की जगह चेहरा स्कैन करने के बाद ही उपस्थिति मान्य होगी। इसमें जीपीएस सिस्टम भी लगा हुआ है। इसमें उक्त शिक्षक की लोकेशन भी ट्रेस होगी। समय पर स्कूल नहीं पहुंचने और हाजरी नहीं लगाने वाले शिक्षकों के वेतन में कटौती की जाएगी और कार्यवाही भी होगी।
स्कूलों से अनुपस्थित रहते शिक्षक
कई स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही भी सामने आई है। शिक्षक सरकार से वेतन के रूप में मोटी रकम लेते लेकिन अपने काम में लापरवाही बरतते है। समय पर स्कूल नहीं पहुंचते है। अध्ययन कार्य प्रभावित हो जाता है। लापरवाह शिक्षकों के कारण परीक्षा परिणाम पर भी असर पड़ता है। अब ऐसे लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ सरकार कार्यवाही करने के लिए तगड़ा प्लान तैयार कर रही है। जून माह में पायलट प्रोजेक्ट के तहत अटेंडेंस का कार्य शुरू हो जाएगा।



