Aaj Ka Rashifal 26 May 2025 : भोलेनाथ के आशिर्वाद से आज इन राशि वालों को मिलेगी गुड़ न्यूज़, जाने कैसे बितेगा दिन

Today's horoscope 26 May 2025: With the blessings of Bholenath, these zodiac signs will get good news today, know how the day will pass

Aaj Ka Rashifal 26 May 2025 : आज 26 मई 2025 दिन सोमवार आज जेष्ठ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 10:54 बजे तक   है। आज का अतिगण्ड योग रहेगा। आज कृतिका नक्षत्र  है। आज अभिजीत सुबह 11:50 बजे से 12:45 बजे तक  है। राहुकाल का समय  है सुबह 7:08 बजे से सुबह 08:51 बजे तक रहेगा। आज चंद्रमा मेष  राशि और सूर्य वृष राशि  में रहेंगे। आज का दिशाशूल है पूर्व दिशा है।
 
मेष राशि Aries Today Horoscopes
परिवार से जुड़े कार्य पूरे होंगे। मन में निगेटिव विचार ना पाले। अचानक धन प्राप्ति होगी। लोगों के कहने पर विचार ना बदले। सेहत ठीक रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में तेजी आएगी।
 शुभ रंग भूरा
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes
रुके हुए काम पूरे होंगे। वाणी का प्रयोग सोच समझकर करें। जीवन में सुख बढ़ेगा। मान सम्मान की प्राप्ति मिलेगी। अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। व्यापार में लाभ के योग बने हैं।
  •  शुभ रंग सफेद
मिथुन राशि  Gemini Today Horoscopes
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मन में विरोधी विचारों को बढ़ाने ना दे। अपने काम पर फोकस करना होगा। धन की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बनेगी। व्यापार में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  •  शुभ रंग केसरिया
कर्क राशि Cancer Today Horoscope
भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने समय का सदुपयोग करें। लोगों से उलझने से बचना होगा। परिवार वालों की बातों को अनसुना ना करें। व्यापार में हर काम सावधानी से करना होगा।
  •  शुभ रंग गुलाबी
सिंह राशि  Leo Today Horoscopes
अपने खर्चों को कंट्रोल करें। मेहनत करने का दिन है। कामकाज में सफलता मिलेगी। सीनियर अधिकारियों से मदद मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग बने हैं। 
  • शुभ  रंग मरून
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes
आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। काम समय पर पूरा होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अधूरे काम पूरे करने का दिन है। पार्टनरशिप में कोई काम ना करें।  व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी।
 शुभ रंग हरा
 
तुला राशि  Libra Today Horoscopes
भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। करियर को आगे बढ़ने का समय  है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। किसी तरह के विवाद करने से बचें। सेहत को लेकर सावधान रहे। व्यापार में लाभ के योग बने हैं।
  •  शुभ रंग सफेद
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscop
हर काम सावधानी से करें। रिश्तेदारों से मतभेद हो सकते हैं। अपने बच्चों को कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी में आज निवेश न करें। लंबी दूरी की यात्रा न करें। शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। व्यापार में हानि हो सकती है।
 
शुभ  रंग लाल
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes
 परिवार के सपोर्ट से काम बनेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। करियर में बदलाव की योजना बनेगी। आपके खर्चे बढ़ेंगे। अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें। व्यापार में लाभ के योग बने हैं।

मकर राशि Capricorn Today Horoscopes

 आज किसी को पैसा उधार ना दे। मन में निगेटिव विचार आ  सकते हैं। प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। छोटे लोगों को हल्के में ना ले। अपने काम पर ध्यान देने का समय है। व्यापार में हानि हो सकती है।

  •  शुभ रंग आसमानी
कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
 आपकी योजनाएं सफल होगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी। कोई अच्छी सूचना आज मिल सकती है। खर्चों में कमी करने की कोशिश करें। जीवन के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में स्थिति मजबूत रहेगी।
  •  शुभ रंग क्रीम
मीन राशि Pisces Today Horoscopes
प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर ना उलझे। परिवार से सहयोग मिलेगा। तेजी से काम करने का समय है।  फंसा हुआ पैसा आपको मिल सकता है। व्यापार में हर काम सावधानी से करना होगा।
  • शुभ रंग पीला

टीप: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नही है। राशिफ़ल में दी गई जानकारी ज्योतिषियों के बताए अनुसार/ धर्मग्रंथों/ ग्रह नक्षत्र, मान्यताओं के आधार पर है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button