MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 44 जिलों में येलो अलर्ट

MP Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग भोपाल में जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक आगामी 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, छिदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढर्णा जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच गुना अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
नौतपा के पहले दिन बैतूल में बूंदाबांदी
नौतपा की पहले दिन रविवार को बैतूल में बूंदाबांदी हुई है। इस बार नौतपा में गर्मी का असर देखने को नहीं मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आ गया है। शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम 24.5 डिग्री दर्ज किया है। रविवार 25 मैं से नौतपा की शुरुआत हो गई लेकिन गर्मी का असर देखने को नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगली 24 घंटे के दौरान बैतूल जिले में गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है।



