MP News: खंडवा में दिल दहला देने वाली वारदात, गैंगरेप के बाद महिला की मौत, बच्चादानी बाहर पड़ी मिली
MP News: Heartbreaking incident in Khandwa, woman dies after gang rape, uterus found lying outside

MP News : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में महिला के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला एक घर में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई है। दरिंदों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में सरिये और लकड़ी से गंभीर चोट पहुंचाई है। महिला की बच्चादानी बाहर पड़ी मिली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 45 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। रेप के बाद महिला की मौत हो गई है। महिला विवाह समारोह में शामिल होने दो परिचित लोगों के साथ गई थी। विवाह कार्यक्रम के बाद महिला हरि नाम के परिचित युवक के साथ उसके घर पहुँची। हरि और उसके दोस्त सुनील ने शराब पी और उसके बाद महिला के साथ गेंगरेप किया। दरिंदों ने हैवानियत की सभी हदे पार कर दी। महिला के प्रायवेट पार्ट में गंभीर चोट लगी थी। बच्चादानी तक बाहर निकल गई थी। पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार दोपहर की है। पुलिस ने दोनों आरोपित युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने गैगरेप करने का जुर्म कबूल कर लिया है।



