MP News Today : प्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने मान ली यह मांग, मिलेगा लाभ

MP News Today: Good news for the employees of the state, the government has accepted this demand, they will get benefits

MP News Today : मध्य प्रदेश के  कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। वर्षों से लंबित मांग को पूरा कर दिया है। भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य कर्मचारी संघ के अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव  ने प्रदेश के कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने का ऐलान कर दिया है। सीएम ने कहा कि कर्मचारियों के हक की चीज उनको समय पर मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जब देखा था तो खुद  को दुख हो रहा था कि इस मामले को जबरदस्ती अटकाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।

 
ट्रांसफर नीति में रखा सभी का ध्यान
मुख्यमंत्री ने कहां की ट्रांसफर नीति में भी सभी कर्मचारियों का ध्यान रखा गया है। ट्रांसफर करेंगे लेकिन तब जब सबका समय आएगा। कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद कर्मचारियों में खुशी देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन ने कहा कि सरकार ने पहली बार पुलिस बैंड के लिए भर्ती शुरू की है। सरकार सभी के हितों को लेकर काम कर रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button