MP Weather : मध्य प्रदेश के तीन जिलों में गर्मी और 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

MP Weather: Heat alert issued in three districts of Madhya Pradesh and rain alert in 28 districts

MP Weather:  मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिल रहा है। कुछ जिलों में तेज गर्मी तो कुछ जिलों में बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के रीवा, मऊगंज, उमरिया जिलों में तेज गर्मी पड़ने की संभावना बनी है। रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

इन जिलों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग भोपाल ने  शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी ने बताया कि भोपाल, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा,  आगर, मंदसौर, नीमच, भिंड, मुरैना जिलों गरज-  चमक के साथ बारिश होने और झोकेदार हवाएँ चलने की संभावना है।

इन जिलों में हुई तेज बारिश

मप्र में गुरुवार से शुक्रवार सुबह तक सोंडवा 66.0, सिवनी 39.2, गंधवानी 28.0, भाभरा 23.0, बदनावर 22.0, पचमढ़ी 20.0, गौहरगंज 5.0, रावटी 5.0, खचरौद 4.0, अशोकनगर 3.0, उज्जैन 3.0, टीकमगढ़ 2.0, हरदा 1.3, सेंधवा 1.0, रतलाम 1.0, खजुराहो-एयरपोर्ट 0.4, मंडला 0.3 मिमी बारिश दर्ज की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button