MP Weather Alert: भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम में गरजेंगे बादल, बैतूल जिले में हुई बूंदाबांदी
MP Weather Alert: Clouds will thunder in Bhopal, Indore and Narmadapuram, drizzle occurred in Betul district

एमपी मौसम अलर्ट : गर्मी के बीच मौसम बदल गया है। आसमान में बादल छाए हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज- चमक एवं तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना बनी है। मौसम विभाग भोपाल में गुरुवार को जारी की गई एडवाइजर में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश रीवा, मऊगंज, उमरिया, भोपाल, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में बारिश की संभावना है।
बैतूल में बरसे बादल
बैतूल। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। गुरूवार को जिला मुख्यालय पर सुबह से ही रूक-रूक कर बूंदा बांदी हो रही थी, लेकिन बूंदा बांदी के बाद अचानक उमस बड़ गई। गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर-पंखे का सहारा लेने के लिए मजबूर थे। अगले 24 घंटों के दौरान जिले के कुछ क्षेत्रों में फिर बारिश की संभावना जताई जा रही है। गुरूवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से लेकर दोपहर तक रूक-रूक कर बूंदाबांदी होती रही। भीषण गर्मी के बीच बारिश ने उमस बड़ा दी है। तेज धूप से राहत मिली, लेकिन उमस बढऩे से परेशानी भी बड़ गई है। तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। गुरूवार को न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव अया है। जिले में गरज चमक के साथ बारिश होने और 40 से 50 किमी तेज हवाएं चलने की संभावना बनी है।
तापमान में उतार चढ़ाव से बिगड़ रही सेहत
बदलते मौसम और तापमान में उतार चढ़ाव के कारण सेहत बिगडऩे लगी है। मौसमी बिमारियों से पीडि़त मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने लगे है। उल्टी-दस्त के मरीज भी सामने आ रहे है। गर्मी के दिनों में पानी की कमी के कारण लोग सबसे ज्यादा बीमार होते है। डॉक्टर भी लोगों को पर्याप्त पानी पीने की सलाह देते है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या 800 से 900 तक पहुंच गई है। जिसमें 100 से 150 मरीज मौसमी बिमारियों से भी पीडि़त आ रहे है।


