MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में आगामी 4 दिन तक आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

MP Weather Alert: Alert of rain with thunderstorm in Madhya Pradesh for next 4 days

MP Weather Alert: भीषण गर्मी के बीच मध्य प्रदेश मौसम बदल गया है। आगामी चार दिनों तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना बनी है। प्रदेश के आलोट, बाड़ी, झाड़ा, आगरा, तराना, अनूपपुर सहित कई क्षेत्र में बारिश होने की समाचार प्राप्त हुए है। 
2 मई को यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आज शुक्रवार को नीमच, मंदसौर, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, अशोक नगर, विदिशा, भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बेतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल,  अनूपपुर, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में बारिश की संभावना बनी है। 
3 मई को इन जिलों में होगी बारिश
Oplus_131072
4 मई को यहाँ बरसेगे बादल
Oplus_131072

5 मई को इन जिलों में होगी बारिश

 

 

आंधी का कहर घरों के छत उड़े, टावर गिरने से 4 मवेशियों की मौत
 बैतूल जिले के भीमपुर क्षेत्र में बुधवार की रात को आंधी का कहर देखने को मिला है। आंधी चलने से कई घरों के छत उड़ गए। बीएसएनएल कंपनी का टावर धराशाही होने से 4 मवेशियों की मौत हो गई। आंधी के कहर से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और चिचोली-भीमपुर क्षेत्र में तेज आंधी चलने लगी। इस आंधी में कई घरों के टीन शेड उड़ गए जिससे ग्रामीणों को हजारों रूपए का नुकसान हुआ है। गनिमत यह रही कि जिस समय टीन शेड उड़े उस समय कोई हताहत नहीं हुआ। आधे घंटे से अधिक समय तक तेज हवाएं चलती रही। बारिश होने की भी संभावना बनी थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। केवल आंधी चलते रही। इसके अलावा जिले के कई क्षेत्रों में भी तेज आंधी चलने की संभावना है। 
बीएसएनएल टॉवर गिरा, मवेशियों की मौत
भीमपुर क्षेत्र में बुधवार की रात तेज आंधी के कारण पिपरिया गुरवा में बीएसएनएल कंपनी का मोबाईल टॉवर भरभराकर गिर गया। टॉवर की चपेट में आने से 4 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जहां बीएसएनएल का टॉवर लगा था, वहीं पर मवेशियों को पशु शाला में रखा था। टॉवर मवेशियों के ऊपर गिरने से मवेशियों की मौत हो गई। ग्रामीण कोमल सिंह ने बताया कि बीएसएनएल टॉवर वर्षों पुराना खड़ा था, जिसकी देख-रेख भी नहीं हो रही थी। टॉवर की स्थिति जर्जर हो गई थी। कंपनी के अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिससे हादसा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बीएसएनएल की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। टॉवर की समय पर देख रेख की जाती तो यह हादसा टल सकता था। 
आम की फसल को भी नुकसान
तेज आंधी के कारण आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। भीमपुर-चिचोली क्षेत्र में तेज आंधी से आम की केरिया झड़ कर नीचे गिर गई। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक कई किसानों के आम के बगीचे भी है। इन बगीचों को भी नुकसान पहुंचा है। अभी आम के पेड़ों में केरिया लगी है। आंधी चलने से केरिया टूटकर नीचे गिर गई। जब सुबह किसान खेतों में पहुंचे तो पेड़ाकें के नीचे आम की केरिया गिरी मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button